दिल्ली में होगी इंडिया की अगली बैठक: सुप्रिया सुले
01-Sep-2023 08:28 PM 8313
मुम्बई , 01 सितंबर (संवाददाता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) की अगली बैठक दिल्ली में होगी। सांसद सुले ने कहा कि गठबंधन की अगली बैठक राजधानी दिल्ली में होगी। उनसे जब पत्रकारों ने पूछा कि कि गठबंधन की अगली बैठक किस तारीख होगी, उन्होंने कहा , “ आप लोग जिस तारीख को चाहे तभी बैठक कर लेंगे। ” उल्लेखनीय है कि इंडिया की मुंबई में हुई बैठक में 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने सितंबर के दूसरे हफ्ते से देशभर में संयुक्त रैलियां आयोजित करने तथा ‘जुडेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ की थीम पर विभिन्न भाषाओं में प्रचार-प्रसार का फैसला किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^