दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से 18 लोग घायल
14-Nov-2021 06:28 PM 4666
नयी दिल्ली 14 नवंबर (AGENCY) राजधानी दिल्ली के आजादपुर में रविवार को रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से 18 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हादसा आजादपुर नयी सब्जी मंडी के पास लालबाग झुग्गी बस्ती में हुआ। यहां 25 गज के एक मकान में कथित रूप से अवैध सिलेंडर गैस भरने के दौरान अचानक आग लग गयी। आग लगने के बाद उसमें विस्फोट से आसपास के कई मकान चपेट में आ गये। दीवार गिरने से कई लोग मकान के मलबे में दबकर घायल हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^