दिल्ली: मुंडका में लगी भीषण आग, 16 की मौत
13-May-2022 11:23 PM 5058
नयी दिल्ली, 13 मई (AGENCY) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो जाने की सूचना है। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, उन्हें शाम के करीब 4:40 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की एक बड़ी घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इसमें आगे भी इजाफा होने की संभावना है। बचाव अभियान जारी है क्योंकि घटनास्थल पर कई क्योंकि बचाव अभियान के दौरान और लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग एक गोदाम में लगी है। हालांकि, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं लग पाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^