दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन के कारण दूषित हो रहा है पानी: सैनी
01-Feb-2025 12:48 AM 9784
नई दिल्ली 31 जनवरी (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि हरियाणा दिल्ली को स्वच्छ पानी देता है लेकिन दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन के कारण पानी दूषित हो रहा है। श्री सैनी ने शुक्रवार को वजीराबाद स्थित यमुना घाट पर हरियाणा से लिए गए यमुना के पानी और दिल्ली से लिए पानी के सैंपल मीडिया को दिखाते हुए कहा कि इन दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। दिल्ली में दूषित पानी यमुना में डाला जा रहा है। दिल्ली की जनता को पिछले दस वर्षों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दस वर्षों में काम नहीं हुए और अब श्री केजरीवाल अपनी नाकामियों को छिपाते हुए घटिया राजनीति पर उतर आए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^