दिल्ली सरकार ने पहले ही दिन दर्शाया भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का संकल्प: सचदेवा
20-Feb-2025 10:59 PM 7369
नयी दिल्ली 20 फरवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने गुरुवार को पहली मंत्रिमंडल बैठक में न सिर्फ यहां के निवासियों को आयुष्मान भारत योजना जैसा तोहफा दिया है, बल्कि विधानसभा में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की लंबित सभी रिपोर्टों को रखने का प्रस्ताव पारित कर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का संकल्प दर्शाया। श्री सचदेवा ने कहा कि यमुना आरती करके सरकार ने समयबद्ध यमुना सफाई करने के स्वप्न के संकल्प को भी दोहराया है। उन्होंने कहा, “हमने चुनाव प्रचार के दौरान मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का वादा किया था और आज प्रदेश सरकार ने भाजपा के स्वास्थ्य से जुड़े जन संकल्प को पूरा किया है। शीघ्र ही हम पूरे चुनाव संकल्प पत्र पर काम प्रारम्भ करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^