दिल्ली विस अध्यक्ष ने बिरला से की मुलाकात
04-Mar-2025 11:20 PM 5771
नयी दिल्ली 04 फरवरी (संवाददाता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। श्री बिरला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, “ दिल्ली विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली आवास पर भेंट की।विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ ही उन्हें कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। आशा है कि प्रदेश की विधायी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में आप पूर्ण सामर्थ्य से अपनी भूमिका निभाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^