दिल्ली विवि के दक्षिणी परिसर में मल्टीमीडिया स्टूडियो का उद्घाटन
17-Apr-2025 09:00 PM 3770
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर में हिंदी विभाग द्वारा संचालित पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए मल्टीमीडिया स्टूडियो का कुलपति प्रो योगेश सिंह ने गुरुवार को उद्घाटन किया। यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह मल्टीमीडिया स्टूडियो मल्टीमीडिया सामग्री के निर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए उन्नत तकनीक और उपकरणों से सुसज्जित एक अत्याधुनिक स्टूडियो है। इसमें ऑडियो और वीडियो उत्पादन, ग्राफिक डिज़ाइन, एनीमेशन और अन्य डिजिटल मीडिया प्रोजेक्ट शामिल हो सकते हैं। स्टूडियो को छात्रों के एक रचनात्मक और सहयोगी स्थान प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहाँ वे विभिन्न मल्टीमीडिया तत्वों का उपयोग करके अपने विचारों को जीवंत कर सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^