दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की नहीं कमी: दत्तात्रेय
27-May-2023 11:33 PM 1912
सिरसा 27 मई (संवाददाता) हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने शनिवार को स्थानीय दिशा संस्था के सिल्वर जुबली समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और संस्था के बच्चों ने गीतों के माध्यम से महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने दिशा संस्था को सहयोग करने वाली शहर की सामाजिक संस्थाओं व समाज सेवियों को भी सम्मानित किया। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, मानव सेवा ईश्वर सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में भी प्रतिभा होती है, अनेकों दिव्यांग व्यक्तियों ने अपनी प्रतिभा से शिक्षा व खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। संस्था अपने आप को तकनीकी रुप से विकसित करें और इसके माध्यम से दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा को निखारने का काम करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^