दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए जिम्मेदारी उठानी चाहिए : कटारिया
12-May-2024 07:14 PM 9543
जयपुर, 12 मई (संवाददाता) असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि दिव्यांगों को शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने में समाज और सरकार को मिलकर जिम्मेदारी उठानी चाहिए। श्री कटारिया रविवार को गुवाहाटी में नारायण आर्टिफिशियल लिंब मेजरमेंट शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में दूसरों की मदद करना श्रेष्ठ कर्म है। दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें काम कर रही है। नारायण सेवा संस्थान भी इसमें योगदान कर रहा है। नर में नारायण मानकर देश के हर राज्य में पहुँच कर सेवा का जो बीड़ा संस्थान ने उठाया है। वह सराहनीय है। साथ ही उन्होंने नारायण सेवा संस्थान को नॉर्थ ईस्ट में सेवा विस्तार के लिए राजभवन से मदद की घोषणा की। यह शिविर रविवार को आशी अप्सरा हॉल, पलटन बाजार में हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^