दियाकुमारी ने की नड्डा से मुलाकात
17-Mar-2025 10:21 PM 4332
जयपुर/नई दिल्ली, 17 मार्च (संवाददाता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की। सुश्री दियाकुमारी ने नई दिल्ली में श्री नड्डा से यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने श्री नड्डा के साथ राजस्थान के विकास संबन्धी विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^