दो दिवसीय यात्रा पर रूस जाएंगे इमरान खान
20-Feb-2022 11:19 PM 7388
मॉस्को, 20 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर रूस जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से होगी। यह जानकारी क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव ने रविवार को समाचार एजेंसी स्पूतनिक को दी। श्री खान की रूस यात्रा और श्री पुतिन के साथ मुलाकात की पुष्टि पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा "हां"। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1999 के बाद यह पहली बार है कि कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री रूस यात्रा पर जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते रूसी नेता आजरबैजान के अपने समकक्ष इल्हाम अलियेव के साथ भी मुलाकात करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^