दो दुर्घटनाओं में हिमाचल के चार लोगों की मौत
14-Oct-2023 06:39 PM 7569
देहरादून, 14 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तराखंड के देहरादून जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान, हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की मृत्यु हो गई। मृत सभी व्यक्ति पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) प्रवक्ता ललिता नेगी ने शनिवार को बताया कि देहरादून की चकराता तहसील के तहसीलदार ने सूचना दी गयी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस पर पोस्ट त्यूणी में व्यवस्थापित एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी सतेंद्र रावत के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर एक वाहन बोलेरो कैंपर संख्या एचपी 63सी 5039 मुख्य मार्ग से लगभग दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था। जिसमें तीन लोग सवार थे, जो नेवल टिकरी, तहसील चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर, (देहरादून)की ओर आ रहे थे। इसी दौरान, मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन सवार सभी तीनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^