डोबी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से 24 गांवों की 20 हजार एकड़ भूमि होगी सिंचित: शिवराज
25-Dec-2022 06:00 PM 4077
सीहोर, 25 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज सीहोर जिले के ग्राम डोबी में 106 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत वाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया गया है। परियोजना को शीघ्र पूरा किया जायेगा। इससे 24 गांवों की 20 हजार एकड़ कृषि भूमि सिंचित होगी। श्री चौहान आज जिले के ग्राम डोबी में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्वहन सिंचाई परियोजना से ग्रामीणों के खेतों में पानी पहुंचेगा, जिससे किसान को अच्छी फसल के साथ अच्छी आमदानी भी होगी। किसानों के हित में राज्य सरकार अनेक योजनाएं भी संचालित कर रही है। किसानों की उन्नति और विकास के लिये हम संकल्पबद्ध हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^