डूब रहा है कांग्रेस का जहाज: यादव
31-Mar-2024 10:59 PM 7391
भोपाल, 31 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि कांग्रेस का जहाज डूब रहा है, इसलिए लोग कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। डॉ यादव ने यह बात उमरिया, डिंडोरी, मंडला एवं सिवनी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में पूरा जहाज डूब रहा है, इसलिए सब के सब लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। आदिवासी समाज ने बहुत दिनों तक कांग्रेस का साथ दिया था। लेकिन अब कांग्रेस की हालत ऐसी खराब है कि कल ही छिंदवाड़ा जिले के राज परिवार गौंड समाज के विधायक भाजपा में शामिल हो गए। श्री सुरेश पचौरी दो- दो बार केंद्रीय मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने कहा कि अब वो कांग्रेस नहीं बची, अब ये कांग्रेस ऐसी जहाज में बैठी है, जिसमें छेद ही छेद है। जब डूबेगी, खुद भी मरेंगे और बाकी को भी मारेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^