दहेज के लालची ससुर ने हाथ पकड़े, सास ने ब्लेड दिया, पति ने नाक काटी
26-Oct-2021 06:11 PM 13693
आयोग ने कहा - डीजीपी एवं एसपी शिवपुरी तीन सप्ताह में दें जवाब शिवपुरी जिले के बामौरकलां क्षेत्र के ढ़ोंगा गांव में दहेज के लालची सास-ससुर ने बहू को बुरी तरह पीटा और पति ने उसकी ब्लेड से नाक काट दी। महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मैं सोमवार सुबह 11 बजे कुंआ वाले खेत पर घास काट रही थी। तभी मेरे पति, ससुर और सास आ गए। वे कहने लगे कि मेरे घर में क्यों रहती है ? तेरे माता-पिता ने (दहेज में) कुछ नहीं दिया। मैं बोली कि मैं घर की बहू हंू....., मैं यहीं रहूंगी। इसके बाद सास-ससुर ने मुझे पकड़ लिया। सास ने ब्लेड मेरे पति को दे दी। इसके बाद पति ने मेरी नाक काट दी। मैं चिल्लाने लगी, तो मेरी बहन जो यहीं पर रह रही थी, वह बचाने आ गई। इस पर पति ने उसे भी जमीन पर पटक दिया। इसके बाद कुछ लोग आ गए और मुझे बचाया। इसके बाद तीनों ने जान से मारने की धमकी दी और चले गये। पुलिस ने पीड़िता के पति रामप्रवेश वंशकार, ससुर मुन्ना वंशकार और सास किशन बाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश तथा पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। mp human rights..///..dowry-greedy-father-in-law-held-hands-mother-in-law-gave-blade-husband-cut-his-nose-325122
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^