दुनिया की पहली क्लोन पश्मीना बकरी नूरी का निधन
20-Mar-2023 10:58 PM 8988
श्रीनगर, 20 मार्च (संवाददाता) जम्मू कश्मीर में दुनिया की पहली क्लोन पश्मीना बकरी नूरी का पिछले सप्ताह निधन हो गया। वैज्ञानिकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसकेयूएएसटी) , कश्मीर के वैज्ञानिकों ने मार्च 2012 में पहली दुर्लभ मादा पश्मीना बकरी का सफलतापूर्वक क्लोन करने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की थी। एसकेयूएएसटी में प्रमुख परियोजना वैज्ञानिक रियाज अहमद शाह ने यूनीवार्ता को बताया कि नूरी का निधन 15 मार्च को विश्वविद्यालय के शुहामा फार्म में हो गया। नूरी 11 साल की थी। उन्होंने बताया कि यह मौत एक उम्र से संबंधित थी। एक पश्मीना बकरी की सामान्य औसत आयु लगभग 11-12 वर्ष होती है। श्री शाह ने कहा कि नूरी का पोस्टमॉर्टम भी किया गया है और वे रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^