18-Jan-2023 11:43 PM
9050
जबलपुर, 18 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि स्वामी रामानंद जी ने विश्व में सामाजिक समरसता का पाठ, मानव समाज में भक्ति एवं ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य किया है।
श्री चौहान ने अदिति लॉन जबलपुर में पूज्य आद्य रामानंदाचार्य जी की 723 वीं जयंती एवं पूज्य जगतगुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उक्त विचार व्यक्त किये। श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन पवित्र है यह सुखद संयोग है कि आज दोनों विभूतियों का प्राकट्य दिवस है। भगवान् प्राप्ति के अनेक मार्ग ऋषि, मुनियों ने बताए है जिसमें भक्तिमार्ग में जो आनंद है वह अपने आप में अद्भुत है। उनके 12 शिष्यों कबीरदास, रैदास, संत पीपा महाराज, अनंतानंद, सुखानन्द, धन्ना, सेनाचार्य, पदमावती, भावानंद, नाभादास, सुरसुरी, नरहरयानंद थे, जिन्होंने अपने संदेशों से विश्व जगत को बदलने का कार्य किया है। अपने संदेशो में उन्होंने बताया कि सभी में भगवान का वास है। कोई भी छोटा या बड़ा नहीं है। जातिगत भेदभाव को मिटाने का बीड़ा इन्होंने उठाया।...////...