दुष्कर्म के दोषी राम दुलार ने गंवाई विधानसभा की सदस्यता
22-Dec-2023 11:35 PM 4700
लखनऊ 22 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में नाबालिग के दुष्कर्म के दोषी दुद्धी क्षेत्र के विधायक राम दुलार की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गयी है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि राम दुलार 15 दिसम्बर से विधानसभा के लिये निरर्ह माने जायेंगे। उत्तर प्रदेश विधान सभा में राम दुलार का उक्त स्थान 15 दिसम्बर से रिक्त हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^