एआई से जटिल समस्याओं का समाधान होगा: मस्क
15-Jul-2023 01:31 PM 2782
वॉशिंगटन 15 जुलाई (संवाददाता) सोशल मीडिया कंपनी ट्वीटर मालिक एलन मस्क ने कहा कि उनका मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का सबसे सुरक्षित रूप वह है जो अधिकतम सत्य की खोज करता हो तथा उन जटिल समस्याओं का हल करने के लिए उत्सुक है जिनका समाधान करने में मनुष्य सक्षम नहीं हैं। श्री मस्क ने शुक्रवार को कहा कि एआई पर सुरक्षा को लेकर मेरा दृष्टिकोण इसे अधिक जिज्ञासु अधिकतम सत्य खोजी बनाने के प्रयास जैसा है। महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए एजीआई एक महत्वपूर्ण सीमा होगी। उन्होंने एआई निरीक्षण स्थापित करने और ऐसी स्थिति में नहीं आने की आवश्यकता भी दोहराई जिसमें कंपनियां पूरी तरह से तय कर सकें कि वे एआई के साथ क्या करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी नई कंपनी एक्सएआई के सदस्यों का परिचय कराया, जिसका उद्देश्य वास्तविकता की प्रकृति का अध्ययन करना है। एक्सएआई टीम में डीपमाइंड और ओपनएआई जैसी एआई कंपनियों में अनुभव वाले अन्य सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक्सएआई को माइक्रोसॉफ्ट और गुगल डीपमाइंड एआई पैमाने पर प्रासंगिक होने में कुछ समय लगेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^