ईडी ने जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांचवा समन जारी किया
26-Sep-2023 08:15 PM 7862
रांची, 26 सितंबर (संवाददाता) झारखंड में ईडी ने जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांचवा समन जारी किया है। सूत्रों ने आज यहां बताया कि ईडी ने मुख्यमंत्री को जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए चार अक्टूबर को उपस्थित होने को कहा है। विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए श्री सोरेन चार समन के बाद भी ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंच पाये है। इसके बाद ईडी ने पांचवां समन जारी किया है। उन्होंने 23 सितंबर को ईडी को एक पत्र भेजा था, जिसमें अनुरोध किया गया था कि जब तक झारखंड हाई कोर्ट समन को रद्द करने के लिए दायर उनकी याचिका पर अपना फैसला नहीं सुना देता, तब तक समन पर रोक लगाया जाये। हाई कोर्ट ने अभी तक मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब तक चार समन भेज चुकी है। यह पांचवा समन है।वहीं दूसरी भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा है कि अब झारखंड में चार को विचार।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^