ईज़मायट्रिप का स्पाइसजेट के साथ करार
10-Jul-2023 07:15 PM 3632
नयी दिल्ली 10 जुलाई (संवाददाता) ऑनलाइन यात्रा पोर्टल ईजमायट्रिप डॉटकॉम ने विमानन कंपनी स्पाइसजेट एयरलाइन के साथ एक सामान्य विक्रय अनुबंध (जीएसए) किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस करार का उद्देश्य यात्रियों को टिकटों और अन्य उत्पादों तथा सेवाओं की बिक्री करना, उनका प्रचार करना और उनकी मार्केटिंग करना है। ईज़मायट्रिप एक रणनीतिक हस्तक्षेप के रूप में स्पाइसजेट के साथ यह करार किया है जो दोनों कंपनियों के लिए भारतीय बाज़ार में अपनी-अपनी सेवाओं का विस्तार करने की कोशिश का हिस्सा है। यह करार एक अगस्त, 2023 से प्रभावी होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^