ईपीएफओ में अक्टूबर में दौरान 15.29 लाख सदस्य जुड़े
20-Dec-2023 10:08 PM 5512
नयी दिल्ली 20 दिसंबर (संवाददाता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में अक्टूबर, 2023 में 15.29 लाख सदस्य शामिल हुए हैं जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 18.22 प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि अक्टूबर, 2023 के दौरान लगभग 7.72 लाख नए सदस्य जुड़े। इन नए सदस्यों में, 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के सदस्य महीने के दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 58.60 प्रतिशत हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^