20-Jul-2023 06:39 PM
6436
नयी दिल्ली 20 जुलाई (संवाददाता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मौजूदा वर्ष के मई में 16.30 लाख अंशधारक जोड़े हैं।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया 3,673 प्रतिष्ठानों ने महीने के दौरान अपना पहला ईसीआर भेजकर अपने कर्मचारियों को ईपीएफओ का सामाजिक सुरक्षा दायरा बढ़ाया है।
आंकड़ों के अनुसार महीने के दौरान जोड़े गए कुल 8.83 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.21 लाख महिला अंशधारक हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं।
सदस्य वृद्धि के मामले में, शीर्ष पांच राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा और गुजरात हैं। यह वृद्धि का लगभग 57.85 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने कहा है कि निजी क्षेत्र में भवन और निर्माण उद्योग, परिधान और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगे प्रतिष्ठानों में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। इसके बाद कपड़ा, वित्तीय प्रतिष्ठान, रबर उत्पाद आदि का स्थान रहा।...////...