एएफसी एशियाई कप 2023 के चिन्ह का शंघाई में अनावरण
23-Oct-2021 08:03 PM 9058
शंघाई, 23 अक्टूबर (वार्ता/शिन्हुआ) चीन के शंघाई स्थित पुडोंग फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को एएफसी एशियाई कप 2023 के चिन्ह का अनावरण किया गया। पुडोंग फुटबॉल स्टेडियम सहित टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले 10 पेशेवर फुटबॉल स्टेडियम्स के अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया। चीन के खेल के सामान्य प्रशासन के उप निदेशक डू झाओकाई ने एक बयान में कहा, “ दस पेशेवर फुटबॉल स्टेडियम्स चीन में फुटबॉल सुविधाओं के निर्माण में मील के पत्थर हैं, जो टूर्नामेंट के आयोजन के बाद फुटबॉल और शहरी विकास के लिए एक मूल्यवान विरासत बने रहेंगे, जबकि चिन्ह का अनावरण एशियाई कप की तैयारी में एक नया चरण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^