एएसपी (कांशीराम) की राजस्थान में 28 सितंबर से शुरु होगी संविधान बचाओं, देश बचाओं संकल्प यात्रा
18-Sep-2023 07:14 PM 1313
जयपुर 18 सितंबर (संवाददाता) आजाद समाज पार्टी (एएसपी कांशीराम) के प्रदेशाध्यक्ष राम लखन मीणा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देबरॉय द्वारा नये संविधान की मांग को एक साजिश बताते हुए कहा है कि यह संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर का अपमान है और इसके विरोध में 28 सितंबर से राजस्थान में उनकी पार्टी की “संविधान बचाओं, देश बचाओं संकल्प यात्रा शुरु होगी। श्री मीणा ने सोमवार को यहां मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा कि संविधान बदलने की इतनी बड़ी साजिश के बावजूद कोई भी राजनीतिक दल खुलकर इसका विरोध नहीं कर रहा हैं। ऐसे में एएसपी (कांशीराम) ने इसका विरोध करने का फैसला लिया है और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में यह यात्रा निकाली जायेगी और उत्तरप्रदेश में गत दो सितंबर को इसकी शुरुआत भी कर दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^