ईशान किशन के सस्ते में आउट होने से दर्शक निराश
27-Jan-2023 10:32 PM 6758
रांची, 27 जनवरी (संवाददाता) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जेएससीए स्टेडियम रांची में आज खेले गए टी-20 मैच में लोकल ब्वॉय ईशान किशन के सस्ते में आउट हो जाने से दर्शकों में मायूसी छा गई। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान ओपनिंग करने आए लेकिन केवल 4 रन बनाकर ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हो गए। पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इसी मैदान पर ईशान ने 93 रनों की शानदार पारी खेली थी। ईशान अब तक 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल चुके और कुल 633 बनाए है। टी-20 क्रिकेट तो उनका उच्चतम स्कोर 89 रन है तथा उनका औसत 26.38है। ईशान के गुरु और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आज इस मैच को देखने के लिए मैदान में मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^