15-Apr-2022 10:47 PM
5334
बेंगलुरु 15 अप्रैल (AGENCY) कर्नाटक में आरडीपीआर मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने ठेकेदार संतोष पाटिल आत्महत्या मामले को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को उनके आवास पर जाकर कर अपना इस्तीफा सौंपा दिया।
मुख्यमंत्री ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।
श्री ईश्वरप्पा अपने समर्थकों की भीड़ के साथ शिवमोग्गा से बेंगलुरु श्री बोम्मई के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। उनके समर्थक नारे लगा रहे थे “हिंदू टाइगर कौन है? ईश्वरप्पा, ईश्वरप्पा। इस्तीफा मत दो, इस्तीफा मत दो।”
श्री ईश्वरप्पा के समर्थक कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ भी नारे लगा रहे थे। उन्होंने संदेह जताया है कि संतोष पाटिल की आत्महत्या के पीछे कहीं कांग्रेस पार्टी का हाथ ना हो।
उल्लेखनीय है कि श्री ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के हफ्तों के बाद मंगलवार को ठेकेदार पाटिल बेलगावी स्थित उडुपी के एक लॉज में मृत पाए गए थे।
व्हाट्सएप संदेश के जरिए कथित सुसाइड नोट में पाटिल ने अपनी मौत के लिए श्री ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया था।
पुलिस ने पाटिल के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर श्री ईश्वरप्पा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।...////...