एक दशक बाद हुये विस चुनाव में,दक्षिण कश्मीर ने लोकतंत्र को अपनाया
19-Sep-2024 12:02 AM 4944
कुलगाम/पुलवामा, 18 सितंबर (संवाददाता) दक्षिण कश्मीर के लोगों ने एक दशक में पहले विधानसभा चुनाव में अपनी आवाज उठाने के प्रयास में बुधवार को लोकतंत्र को अपनाया। चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा में फैले सभी 16 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं सहित मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। शाम होते-होते कुलगाम जिले में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के मुताबिक कुलगाम में 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद अनंतनाग में 54.17 प्रतिशत शोपियां में 53.64 प्रतिशत और पुलवामा में 46.66 प्रतिशत मतदान हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^