एक-दो मैचों में लय पा जाएंगे इशांत : महाम्ब्रे
01-Dec-2021 09:50 PM 1300
मुंबई, 01 दिसम्बर (AGENCY) अपने करियर के दौरान इशांत शर्मा ने बहुत सुधार किया है। अपने करियर के पहले चरण में उनका औसत 38.44 था, जो कि दूसरे चरण में सुधर कर 27.21 हो गया है। पिछले 33 टेस्ट में उनका औसत 22.90 का रहा है, वहीं पिछले 18 टेस्ट में उन्होंने सिर्फ़ 19.14 की औसत से विकेट लिए हैं। हालांकि न्यूज़ीलैंड दौरे पर चोट लगने के बाद से उनका औसत बढ़कर 32.71 हो गया है। इस दौरान उन्होंने आठ टेस्ट खेले हैं। पिछले इंग्लैंड दौरे और फिर कानपुर टेस्ट के दौरान कॉमेंटेटर्स ने भी यही कहा कि उनमें लय नहीं दिख रहा है, जिसके कारण उनकी गति और मूवमेंट भी प्रभावित हो रही है। भारत के नए गेंदबाज़ी कोच पारस महाम्ब्रे की माने तो यह इशांत के लियर बस लय पाने का मामला है। उन्होंने कहा, "इशांत ने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है। वह आईपीएल और टी20 विश्व कप में नहीं खेलें। इससे अंतर् पैदा होता है। हम इस पर काम कर रहे हैं। वह इतना अनुभवी हैं कि लय वापस पा जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^