एनएसई में वेव्स इंडेक्स का अनावरण
02-May-2025 06:58 PM 6957
मुंबई, 02 मई (संवाददाता) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 में ऑडियो-विजुअल और मनोरंजन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला 43-एडीजीसी कंपनी बेंचमार्क वेव्स इंडेक्स लॉन्च किया, जो भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च को समिट की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक बताते हुये इस बात पर जोर दिया कि नया इंडेक्स एक नए निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा, जो भारत के तेजी से बढ़ते रचनात्मक और सामग्री उद्योगों के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों पूंजी को आकर्षित करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^