जैसलमेर के 6 पंचायत मुख्यालय पर शुरू होंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल
15-Sep-2021 10:09 PM 2014
अशोक गहलोत सरकार ने 5 हज़ार से अधिक आबादी के गांव में अंग्रेजी मीडियम सरकारी स्कूल खोलने के लिए स्वीकृति जारी कर दी है। 348 स्कूलों की स्वीकृति सूची में जैसलमेर के 6 ग्राम पंचायत मुख्यालय भी शामिल हैं जहां जल्द ही बच्चे सरकारी स्कूल में अंग्रेजी भाषा में पढ़ेंगे। जिले के 6 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अंग्रेजी माध्यम की स्कूल के लिए स्वीकृति जारी हुई है। प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में 12 सौ अंग्रेजी मीडियम के सरकारी स्कूल खोलने के निर्णय लिए हैं। हालांकि स्कूल नए नहीं होंगे बल्कि पहले से चल रहे हिंदी मीडियम के स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में बदला जाएगा। 5 हज़ार से अधिक आबादी में खुलेंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को लागू करने को लेकर काम शुरू करते हुए पहले चरण में 348 स्कूलों की स्वीकृति सूची जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इससे पहले संबंधित सभी सीडीईओ से इस संबंध में प्रस्ताव मांगे थे। प्रस्ताव मिलने के बाद शासन उप सचिव भारतेंदु जैन ने राज्य में 348 सरकारी इंग्लिश मीडियम के स्कूल खोलने की स्वीकृति जारी की है। रामदेवरा,नोख,चांधन, भणियाना,सम और मोहनगढ़ में खुलेंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल राज्य सरकार की ओर से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी मीडियम का शुभारंभ शिक्षा विभाग साल 2021- 22 से ही शुरू होगा। इसको लेकर आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग अपना काम शुरू करेगा। जैसलमेर जिले के रामदेवरा, नोख, चांधन, भणियाना ,सम व मोहनगढ़ में अंग्रेजी मीडियम के स्कूल खोलने की स्वीकृति जारी हुई है। स्वीकृति जारी होने की जानकारी मिलने से इन गांवों के ग्रामीणों में काफ़ी खुशी का माहौल है। अब इन गांवों के बच्चे भी शहर के अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तरह अपने ही छोटे से गांव में सरकारी स्कूल में ही अंग्रेजी की बेहतर भाषा की शिक्षा ले पाएंगे। medium..///..english-medium-school-will-start-at-6-panchayat-headquarters-in-jaisalmer-317455
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^