एसडीआरएफ के सात अधिकारी, कार्मिकों को मिले पदक
15-Aug-2023 09:19 PM 4663
देहरादून, 15 अगस्त (संवाददाता) स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जौलीग्रांट स्थित मुख्यालय में जश्न का माहौल रहा। आज विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए बाल के सात अधिकारी और कार्मिकों को मुख्यमंत्री तथा पुलिस महानिदेशक ने पदकों से भी विभूषित किया। सुबह सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान सलामी गारद द्वारा सलामी की कार्यवाही की गई व प्रांगण में मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र ध्वज के सम्मान में सेल्यूट किया गया। तत्पश्चात श्री मिश्रा द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए गौरवान्वित करने वाला है। अनेकता में एकता वाले हमारे देश पर हमे गर्व करना चाहिए और ये प्रण भी लेना चाहिए कि अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने आज एसडीआरएफ के पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कार्मिकों को बधाई दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^