एसरी इंडिया ने पॉलिसी मैप्स लॉन्च किया
19-Jan-2023 08:36 PM 2568
नयी दिल्ली,19 जनवरी (संवाददाता) सॉफ्टवेयर एवं सोल्यूशंस (जी आई एस) उपलब्ध कराने वाली कंपनी एसरी इंडिया के वार्षिक आयोजन ‘यूजर कांफ्रेंस’ में भारत में आंकड़ों के आधार पर नीति निर्माण की सुविधा के लिए पॉलिसी मैप्स पेश किया गया। इसका उद्देश्य नीति निर्माण में आंकड़ों के आधार पर निर्णय में तेजी लाना और विभिन्न सरकारी कामकाज के लिए सार्थक अंतरदृष्टि उपलब्ध कराना है। टिकाऊ विकास लक्ष्य (एस डी जी) के लिए यह मैप विशेष अंतरदृष्टि उपलब्ध कराता है और यह बताता है कि कैसे भारत एस डी जी को हासिल करने में अग्रणी है। यह इंटरएक्टिव मैप सूक्ष्म स्तर पर आंकड़े उपलब्ध कराता है और हासिल की गई प्रगति का विश्लेषण करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^