एशवेल प्रिंस बंगलादेश के बल्लेबाजी कोच बने
12-Aug-2021 08:21 PM 8015
ढाका, 12 अगस्त (AGENCY) पूर्व दक्षिण अफ्रीकाई कप्तान एशवेल प्रिंस बंगलादेश क्रिकेट टीम के फुल टाइम बल्लेबाजी कोच बने हैं। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। इससे पहले यह सामने आया था कि प्रिंस बंगलादेश के बल्लेबाजी कोच के पद को भरने की दौड़ में सबसे आगे हैं। उल्लेखनीय है कि बीसीबी द्वारा जॉन लुईस के अनुबंध को रिन्यू (नवीनीकृत) न किए जाने के बाद यह पद खाली हो गया था। उनके बजाय प्रिंस को जिम्बाब्वे दौरे के लिए बल्लेबाजी कोच चुना गया था और अब उन्हें फुल टाइम कोच बना दिया गया है। प्रिंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई घरेलू श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के दौरान उपलब्ध रहेंगे। बंगलादेश आगामी एक सितंबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^