एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर हुए रवि दहिया
23-Jul-2023 05:28 PM 4508
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र के आतिश टोडकर ने टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती ट्रायल में रविवार को हराकर एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर कर दिया। टोडकर 57 किग्रा के बाउट में दहिया से 4-6 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और 20-8 की अजेय बढ़त हासिल कर मुकाबला जीत लिया। टोडकर ने अपनी तेज रफ्तार के साथ रवि के सभी दांव असफल किये और लगातार उन्हें चकमा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^