एशियाई खेलों से पहले हॉकी महिला शिविर के लिये चुने गये 34 खिलाड़ी
12-Aug-2023 04:19 PM 4726
बेंगलुरू, 12 अगस्त (संवाददाता) हॉकी इंडिया ने 13 अगस्त से यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केन्द्र में शुरू होने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिये शनिवार को 34 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की। यह शिविर प्रतिष्ठित हांग्झोउ एशियाई खेलों से पहले 18 सितंबर को समाप्त होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत 27 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ करेगी। भारत को कोरिया, मलेशिया, हांगकांग चीन और सिंगापुर के साथ पूल-ए में रखा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^