एथर एनर्जी ने आरएंडडी क्षमताओं का किया विस्तार
05-Mar-2025 11:51 PM 4371
कोलकाता, 05 मार्च (संवाददाता) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता एथर एनर्जी लिमिटेड ने बेंगलुरु के बेगुर स्थित अपने उत्पाद परीक्षण और सत्यापन केंद्र "द जगरनॉट" में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और परीक्षण क्षमताओं के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि यह नई सुविधा एथर के अनुसंधान एवं विकास पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसका उद्देश्य स्कूटरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रदर्शन को और अधिक सुदृढ़ करना है। साथ ही उत्पाद विकास, परीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^