01-Oct-2021 11:52 AM
1312
मुंबई| वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी एफआईएस अगले एक साल में भारत में 10,000 लोगों को नौकरियां देगी। कंपनी बढ़ते निवेश और विकास की संभावनाओं के बीच ये भर्तियां सभी स्तरों पर होगी। टियर-2 और टियर-3 शहरों से स्नातकों की भर्ती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
एफआईएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (भारत एवं फिलीपींस)ने कहा कि नई नियुुक्तयां मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, इंदौर, मोहाली और गुरुग्राम कार्यालय के लिए होंगी।
इसके लिए गुरुग्राम, जयपुर, नागपुर, मंगलूरू, कानपुर, कोयंबटूर, तिरुवनंतपुरम, जालंधर, सोलापुर और गुवाहाटी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में फैले प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के जरिए भर्तियां की जाएंगी।उन्होंने कहा कि भारत एफआईएस के लिए रोजगार का एक रणनीतिक केंद्र है। यहां हमारे करीब एक तिहाई कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी की भारत में दो दशकों से अधिक समय से उपस्थिति है। यह भर्ती अभियान शीर्ष भारतीय प्रतिभाओं को अवसर देने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
FIS
jobs..///..fis-will-give-10000-jobs-in-a-year-320762