गांधी, शास्त्री की जयंती के साथ धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्वांजलि
02-Oct-2023 08:26 PM 7579
देहरादून, 02 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने के अलावा, देहरादून में कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात, उन्होंने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा में गोलीकांड में शहीद राज्य के शाहिद आंदोलनकारियों को वहां जाकर नमन किया। मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क, देहरादून में महात्मा गांधी को मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^