गदर 2 ने 400 करोड़ की कमाई की
23-Aug-2023 07:06 PM 6487
मुंबई, 23 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 , ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। 'गदर: एक प्रेम कथा' के सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी है। ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है। गदर 2' ने पहले सप्ताह में 284 करोड़ की कमाई की थी। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) की जोड़ी ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। 'गदर 2'में भी दर्शकों ने इस जोड़ी को प्यार दिया है।'गदर 2 ने 400 करोड़ की कमाई कर ली है।'गदर 2' के 400 करोड़ क्लब में शामिल होने पर सनी देओल भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म देखने वालों को प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद दिया। वीडियो में सनी ने कहा, "सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण आप सभी को धन्यवाद। मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप लोगों को गदर 2 इतना पसंद आएगा। आप सभी की वजह से हमने 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।‘गदर 2 ,में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^