गहलोत के दोनों पैरों के अंगूठों में आई चोट
29-Jun-2023 11:18 PM 7645
जयपुर 29 जून (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री के अशोक गहलोत के पैर फिसल जाने से दोनों पैरों के अंगूठों में चोट आई हैं। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया कि आज एक बैठक के बाद आवास पर अपने कक्ष में जाते समय पैर फिसलने से दोनों पैरों के अंगूठों में चोट आई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सवाई मान सिंह अस्पताल में अपना प्रारम्भिक इलाज कराया और उसके बाद वह अपने आवास पर आ गये। उन्होंने कहा “फ्रेक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही कार्य जारी रखूंगा।” उन्होंने शुभकामनाओं के लिए आभार भी जताया। मुख्यमंत्री के चोट लगने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने चिंता जताई है। श्री मिश्र ने जानकारी मिलते ही श्री गहलोत को व्यक्तिगत फोन कर उनके हाल चाल जाने। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसी तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनके शीघ्र चोट से उबरने एवं बेहतर स्वास्थ्य लाभ् की प्रार्थना की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कहा “मुख्यमंत्री के पैर में चोट लगने का समाचार प्राप्त हुआ । मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^