गहलोत की प्रदेशवासियों को दिवाली की बधाई एवं शुभकामनाएं
24-Oct-2022 12:34 PM 3389
जयपुर 24 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों की रोशनी के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभाकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आने की कामना की है। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि दीपावली हर्ष उल्लास, उमंग एवं रोशनी का पर्व है। इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए। मुख्यमंत्री ने इस मौके गत 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास पर उन्होंने कोविड में अपने माता पिता को गंवाने वाले बच्चों के साथ दिवाली मनाने के कार्यक्रम की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की और कहा "मुझे इन बच्चों से मिलकर बेहद खुशी हुई।" उन्होंने कहा "इस कार्यक्रम की झलकियां आपके साथ साझा कर रहा हूं।आप भी सब के साथ खुशियां बांटें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^