गहलोत मंगलवार को पुष्कर मेला का करेंगे विधिवत शुभारंभ
31-Oct-2022 11:04 PM 8556
अजमेर 31 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक नवंबर को अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्रीपुष्कर मेला 2022 का ध्वजारोहण के साथ विधिवत शुभारंभ करेंगे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि श्री गहलोत अपने तीन घंटे के पुष्कर प्रवास के दौरान पुष्कर मेला विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे तथा ब्रह्मा मंदिर के पास नवीन सुविधा संरचनाओं का लोकार्पण भी करेंगे और ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर ब्रह्मा जी का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे पवित्र पुष्कर सरोवर पहुंचेंगे जहां दीपदान कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^