गहलोत ने दी कारागृहों में सुविधाओं के विस्तार के लिए 2.36 करोड़ रूपए की स्वीकृति
21-Apr-2023 02:32 PM 1936
जयपुर, 21 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के विभिन्न कारागृहों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए 2.36 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस राशि से प्रदेश के विभिन्न कारागृहों के लिए 6 मिनीबस एवं 10 एम्बुलेंस की खरीद की जाएंगी। श्री गहलोत की इस स्वीकृति से दौसा जिले के केन्द्रीय कारागृह श्यालावास, जिला कारागृह धौलपुर, हनुमानगढ़, बूंदी, सीकर तथा भीलवाड़ा में 26 या 32 सीटर मिनी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, कैदियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए 10 एम्बुलेंस की खरीद करने का निर्णय लिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^