गहलोत ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनुकंपा नियुक्ति संबंधी फैसले पर जताई प्रसन्नता
13-Jul-2022 09:32 PM 3440
जयपुर 13 जुलाई (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सेवा में निशक्तता या गंभीर बीमारी के कारण सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने के फैसले पर प्रसन्नता जताई हैं। श्री गहलोत ने इस निर्णय पर कहा “मुझे प्रसन्नता है कि राजस्थान सरकार की तरह ही केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सेवा में निशक्तता या गंभीर बीमारी के कारण सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्णय किया है। इससे आश्रित परिवारों को संबल मिलेगा।” उन्होंने कहा कि निशक्तता एवं गंभीर बीमारियों के कारण परिवार पर आने वाले आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा के संकट से उबरने के लिए यह एक जरूरी फैसला है। बजट घोषणा के अनुसार राजस्थान सरकार के सभी विभागों में लागू इस फैसले की तरह केन्द्र सरकार के अन्य मंत्रालयों को भी इस फैसले को लागू करना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^