गहलोत ने खेरवाड़ा में महंगाई राहत शिविर का किया अवलोकन
23-May-2023 09:11 PM 5054
उदयपुर, 23 मई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा आदि के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। श्री गहलोत आज जिले के खेरवाड़ा में नयागांव पंचायत समिति के सकलाल गांव में आयोजित महंगाई राहत कैम्प के अवलोकन के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का ध्यान रखते हुए राज्य में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को दिए जा रहे स्मार्ट फोन महिला सशक्तिकरण की दिशा में किया जा रहा प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों का हर क्षेत्र में ध्यान रख रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^