गहलोत ने राहुल को जन्म दिन की दी बधाई
19-Jun-2022 12:02 PM 6688
जयपुर 19 जून (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए श्री गांधी को बधाई देते हुए उनका जीवन खुशियों से भरा, स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी वास्तव में लोगों के कल्याण के बारे में चिंतित हैं। उन्होंने उनके इन सभी प्रयासों में सफलता की कामना भी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि वह किसान हितैषी, गरीबों एवं असहायों के अधिकारों एवं हितों के लिए अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। श्री डोटासरा ने ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इसी प्रकार पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इनके अलावा कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, खेल मंत्री अशोक चांदना एवं अन्य कई मंत्री, पार्टी के गुजरात प्रभारी एवं पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, कांग्रेस के कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^