विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
गहलोत संवैधानिक पद पर बैठकर कर्मचारियों को दे रहे हैं गाली-जोशी
Zuber Ansari
India
28-Oct-2023 05:57 PM
3753
जयपुर, 28 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह संवैधानिक पद पर बैठकर कर्मचारियों को गाली दे रहे हैं। श्री जोशी शनिवार को कांग्रेस एवं अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कर्मचारी उनके इस आचरण को देख रहे हैं कि एक मुख्यमंत्री किस कदर हार के डर से बौखलाकर कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए किस प्रकार की भाषा का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब प्रदेश की जनता इस तरह कर्मचारियों का अपमान करने वाले मुखिया को विदा कर देगी। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विचारधारा के समर्थक बढ़ रहे हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों में विश्वास व्यक्त कर रही है, इससे कांग्रेस के कुनबे में खलबली मची हुई है। इस मौके भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा का परिवार बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोग देश को तरक्की करते हुए देख रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार के चुनावों में गहलोत सरकार विदा होने वाली है। श्री गहलोत बौखलाए हुए हैं और ईडी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बार भाजपा सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक बहुमत से सत्ता में आएगी। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन कर रहे है। आचार संहिता लगने के बाद सत्तारूढ पार्टी इस प्रकार घोषणाए नहीं कर सकती लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से घबराए श्री गहलोत इस प्रकार झूठी घोषणाएं कर रहे है। श्री राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस से जुड़े हुए लोग अपमान और झूठ की राजनीति से तंग होकर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार की धीरे-धीरे कलई खुल रही है और पूरी कांग्रेस में हलचल हैं। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि अब डबल इंजन की सरकार बनानी है और भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है।...////...
«
मिश्र ने बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर जताया शोक
राजस्थान
»
ज्योति, चंन्द्रशेखर, भाटी सहित एक दर्जन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
gahalot-samvaidhaanik-pad-par-baithakar-karamachaariyon-ko-de-rahe-hain-gaalee-joshee
/gahalot-samvaidhaanik-pad-par-baithakar-karamachaariyon-ko-de-rahe-hain-gaalee-joshee
गहलोत संवैधानिक पद पर बैठकर कर्मचारियों को दे रहे हैं गाली-जोशी
ASPX: POST