गहलोत विधानसभा हार की हताशा में भाजपा पर लगा रहे है आरोप: अर्जुनराम
01-Mar-2024 10:26 PM 7363
जयपुर, 01 मार्च (संवाददाता) केंद्रीय कानून, न्याय तथा संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह गत विधानसभा चुनाव में हार की हताशा में राज्य के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगा रहे है। श्री मेघवाल ने शुक्रवार को यहां भाजपा कार्यालय में श्री गहलोत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार मजबूत स्थिति में है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो महीने के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक फैसले किए हैं। श्री गहलोत को अपनी सरकार के दो माह के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम गहलोत को कांग्रेस के जन घोषणा पत्र और भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर जनता के समक्ष खुले मंच पर चर्चा करनी चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। ऐसे में उनके द्वारा मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना निराधार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^