गणेश गांवकर को नियुक्त किया गोवा विस का अस्थायी अध्यक्ष
24-Mar-2022 07:17 PM 8538
पणजी 24 मार्च (AGENCY) गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने गुरुवार को विधायक गणेश गांवकर को राज्य विधानसभा का अस्थायी (प्रोटेम) अध्यक्ष नियुुक्त किया। राज्यपाल ने विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को कराने का निर्णय लिया है। 'गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने 23 मार्च से अध्यक्ष के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए गोवा विधान सभा के सदस्य गणेश गांवकर को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जब तक कि उक्त विधानसभा द्वारा अध्यक्ष का चयन नहीं किया जाता, तब तक अपने कर्तव्यों को निवर्हन करते रहेंगे।” श्री गांवकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सबसे वरिष्ठ नेता हैं, जो राज्य विधानसभा में सैनवोर्डेम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^